मौसी के घर छुट्टियां बिताने आया मासूम नहर में डूबा:हांसी में पेटवार्ड डिस्ट्रीब्यूटरी में नहाने गया था; घंटों बाद मिला शव

मौसी के घर छुट्टियां बिताने आया मासूम नहर में डूबा:हांसी में पेटवार्ड डिस्ट्रीब्यूटरी में नहाने गया था; घंटों बाद मिला शव




हरियाणा के हांसी में मौसी के घर छुट्टियां बिताने आया 13 वर्षीय किशोर नहर में डूब गया। घटना गांव राजथल के पास पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में नहाते समय हुई। घंटों की तलाश के बाद रात करीब 8 बजे किशोर का शव बरामद किया गया। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक की पहचान गोहाना निवासी केशव (13) पुत्र संदीप के रूप में हुई है। वह अपनी मौसी के घर गांव राजथल आया हुआ था। बुधवार को केशव गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूब गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने केशव को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में ओझल हो चुका था। ग्रामीणों ने नहर में काफी देर तक केशव की तलाश की। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात करीब 8 बजे उसका शव नहर से बरामद किया गया। केशव को तुरंत उपमंडलीय नागरिक अस्पताल नारनौंद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी की मोर्चरी में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई एएसआई रवींद्र द्वारा की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!