रजनीश कुमार होंगे शहर कोतवाल:एसपी ने कई थानों के थानाधिकारी बदले, नई पोस्टिंग भी हुई

रजनीश कुमार होंगे शहर कोतवाल:एसपी ने कई थानों के थानाधिकारी बदले, नई पोस्टिंग भी हुई




चित्तौड़गढ़ जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने जिले के कई थानों में थाना अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव चित्तौड़गढ़ शहर की कोतवाली में हुआ है, जहां अब रजनीश कुमार को नया कोतवाल बनाया गया है। जबकि सदर थाने में प्रेम सिंह ही थानाधिकारी रहेंगे। इसके अलावा जिले के कई बड़े और जरूरी थानों में भी नए थाना अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चंदेरिया से ट्रैफिक तक, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी नई सूची के अनुसार मोतीराम सहारा को एक बार फिर चंदेरिया थाने से ट्रैफिक इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मधु कर को चंदेरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रेम सिंह को बस्सी, तुलसीराम प्रजापत को गंगरार, गेहरी लाल को राशमी, श्यामाराम को आकोला और रणजीत सिंह को भूपालसागर थाने की कमान सौंपी गई है। निंबाहेड़ा कोतवाली की जिम्मेदारी प्रवीण टांक को दी गई है, जबकि भगवान लाल को बड़ीसादड़ी और भवानी शंकर सुथार को मंगलवाड़ थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा ओम सिंह को डूंगला, कमलचंद मीणा को भैंसरोड़गढ़, सुमन कुमार को साइबर थाना, चंपाराम को बेगूं और आशुतोष को पारसोली थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इन बदलावों के बाद जिले के कई थानों में नए नेतृत्व के साथ पुलिस व्यवस्था संचालित होगी। महिला थाना सहित कई अन्य थानों में भी बदलाव एसपी के आदेशों में महिला थाना और अन्य जरूरी थानों में भी बदलाव किए गए हैं। रेणु कुमारी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सोनाली शर्मा को साडास थाना, अक्षय कुमार को भादसोड़ा और उत्तम सिंह को जावदा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!