राजगढ़ के स्कूलों में गड़बड़ी मिली, तो बड़ी कार्रवाई करेंगे:शिक्षा मंत्री बोले- मरम्मत और खरीदी राशि को लेकर पूरे प्रदेश में जांच कर रहे

राजगढ़ के स्कूलों में गड़बड़ी मिली, तो बड़ी कार्रवाई करेंगे:शिक्षा मंत्री बोले- मरम्मत और खरीदी राशि को लेकर पूरे प्रदेश में जांच कर रहे




राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ के प्रज्ञा सागर पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से राजगढ़ जिले के स्कूलों में मरम्मत और खरीदी राशि में कथित घोटाले को लेकर सवाल किया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार को इन गड़बड़ियों की जानकारी मिली है और पूरे प्रदेश में इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अगर राजगढ़ में भी इस तरह की गड़बड़ी सामने आई तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने पूछे सवाल मंत्री बुधवार को नरसिंहगढ़ स्थित प्रज्ञा सागर पब्लिक स्कूल के नए बने भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे राजगढ़ जिले, खासकर नरसिंहगढ़ ब्लॉक में शिक्षा विभाग के तहत स्कूलों में मरम्मत और खरीदी के लिए जारी राशि में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल किया। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस (भ्रष्टाचार पर कोई छूट नहीं) की नीति पर काम कर रही है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा, “हमारे पास इसकी जानकारी आई है। पूरे मध्यप्रदेश में इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। शुरुआती तौर पर जो तथ्य सामने आए हैं, उनकी जांच आईएएस स्तर के अधिकारी से कराई जा रही है। अगर राजगढ़ में भी इस तरह का मामला हुआ है तो किसी भी दोषी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा। कानून अपना काम करेगा और जिन लोगों ने कोई घोटाला या गड़बड़ी की है, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर ढील नहीं बरती जाएगी। स्कूल के नए भवन का हुआ उद्घाटन बुधवार को प्रज्ञा सागर पब्लिक स्कूल में नए बने भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा, स्कूल अध्यक्ष नवरंग धाकड़, डायरेक्टर हरीश मुलानी और अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पौधे लगाए। स्वागत भाषण नवरंग धाकड़ ने दिया, जबकि हरीश मुलानी ने आभार व्यक्त किया। संचालन पूजा धाकड़ और हर्चिता मुलानी ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!