मोहर्रम की 8वीं तारीख पर निकला अलम का जुलूस:बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए, अंतिम छड़ी मिलन के साथ समापन
इस्लामिक माह मोहर्रम की 8वीं तारीख पर बुधवार शाम को सलूम्बर नगर में हज़रत अब्बास अलैमुस्सलाम की याद में अलम (छड़ी) का जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे मार्ग पर ‘या हज़रत अब्बास’ की सदाएं गूंजती रहीं, जिससे श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। जुलूस बाहर का शहर मस्जिद चौक से शुरू हुआ। यह नगर के प्रमुख मार्गों गांधी चौक, होली चौक और नागदा बाजार से होते हुए अंदर का शहर पहुंचा। यहां दोनों क्षेत्रों के अलमों का पारंपरिक छड़ी मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। छड़ी मिलन के साथ कार्यक्रम का समापन छड़ी मिलन के बाद, अंदर और बाहर शहर के जुलूस अपने निर्धारित मार्गों पर आगे बढ़े। अंत में, बाहर का शहर क्षेत्र में पहुंचकर अंतिम छड़ी मिलन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस पूरे आयोजन के दौरान युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में उत्साह देखा गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बाहर का शहर के सदर मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि मोहर्रम का यह आयोजन हज़रत मौला हुसैन और हज़रत अब्बास की कुर्बानी, वफादारी तथा इंसानियत के संदेश को याद करने का माध्यम है। अंदर का शहर के सदर अताउल्लाह ख़ान ने कहा कि मोहर्रम सत्य, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
Source link

