वर्चस्व की लड़ाई में आमने-सामने से चलीं थीं अंधाधुंध गोलियां:गोलियों की आवाज से कांप उठा था सिरोल, बदमाशों के आर्म्स लाइसेंस रद्द कराने की तैयारी

वर्चस्व की लड़ाई में आमने-सामने से चलीं थीं अंधाधुंध गोलियां:गोलियों की आवाज से कांप उठा था सिरोल, बदमाशों के आर्म्स लाइसेंस रद्द कराने की तैयारी




ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने 18 जून की रात हुई गैंगवार और अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष पर भी केस दर्ज कर लिया है। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास और दहशत फैलाने जैसी गंभीर धाराओं में काउंटर एफआईआर दर्ज की है। राजनीतिक रसूख और व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता से जुड़े इस मामले में पहले यादव गुट के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी प्रकरण दर्ज करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। अब एडवोकेट गौरव दीक्षित और उनके सहयोगियों को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि लेनदेन और वर्चस्व को लेकर हुए विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी। ऐसे समझिए पूरा मामला सिरोल चौराहे के पास 18 जून की रात एडवोकेट गौरव दीक्षित और राजा उर्फ राजकुमार यादव के गुट आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन और वर्चस्व को लेकर लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। रात में यूनियन बैंक के सामने दोनों पक्षों में पहले तीखी बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद दोनों ओर से हथियार निकालकर फायरिंग की गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलीं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के समय घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर वीरांगना मेले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौजूद थे। वारदात के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। 24 घंटे बाद दर्ज हुई पहली एफआईआर मामले में एडवोकेट गौरव दीक्षित की ओर से घटना के लगभग 24 घंटे बाद पहली एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष राजनीतिक स्तर पर दबाव बना रहे थे। 19 जून को गौरव दीक्षित की शिकायत पर राजा उर्फ राजकुमार यादव और अन्य के खिलाफ जानलेवा फायरिंग का मामला दर्ज किया गया था। काउंटर एफआईआर: यादव पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई पहली शिकायत के आधार पर पुलिस ने यादव गुट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद यादव पक्ष लगातार दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की मांग कर रहा था। शनिवार रात शीतला नगर (सिरोल) निवासी राजकुमार यादव उर्फ राजा ने सिरोल थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गौरव दीक्षित पिता गौरीशंकर दीक्षित निवासी त्यागी नगर, सूरज गुर्जर पिता दर्शन सिंह गुर्जर निवासी अंकलेश्वर कॉलोनी, सिरोल, राजीव दीक्षित निवासी त्यागी नगर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बागोली ने कहा “यूनियन बैंक के सामने हुए विवाद और फायरिंग मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। पहले पक्ष की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा चुकी थी। अब राजकुमार यादव की शिकायत पर गौरव दीक्षित, सूरज गुर्जर और राजीव दीक्षित के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!