वॉशिंग यार्ड में ट्रेन की खिड़की से लटकता मिला शव:मऊ में सीमा विवाद में डेढ़ घंटे रखी रही लाश, बाद में GRP ने कब्जे में लिया

वॉशिंग यार्ड में ट्रेन की खिड़की से लटकता मिला शव:मऊ में सीमा विवाद में डेढ़ घंटे रखी रही लाश, बाद में GRP ने कब्जे में लिया




मऊ जंक्शन के पश्चिम स्थित वॉशिंग यार्ड में खड़ी ट्रेन की एक बोगी की खिड़की से फंदे पर लटका एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद जीआरपी और सिविल पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही, जिसके चलते शव करीब डेढ़ घंटे तक फंदे पर ही लटका रहा। रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित वॉशिंग यार्ड में खड़ी ट्रेन की बोगी की खिड़की पर करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सिविल पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन क्षेत्राधिकार को लेकर दोनों पक्षों के बीच असमंजस बना रहा। सीमा विवाद के कारण शव लगभग डेढ़ घंटे तक बोगी की खिड़की से लटका रहा। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर जीआरपी ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर संतोष यादव ने बताया कि पश्चिम वॉशिंग यार्ड में खड़ी ट्रेन की बोगी की खिड़की से एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!