व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की:रामपुर स्टेशन की घटना, जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजा; शिनाख्त जारी

व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की:रामपुर स्टेशन की घटना, जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजा; शिनाख्त जारी




रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पास गुरुवार को एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि व्यक्ति प्लेटफार्म संख्या तीन के पास बैठा था। अचानक वह रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ा और चलती ट्रेन के सामने आ गया। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद लोग उसे बचा नहीं पाए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और भीड़ जमा हो गई। जीआरपी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया। सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने मौके से मिले सामान की जांच की, लेकिन मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रहे हैं और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित किया है। सोशल मीडिया और अन्य उपलब्ध माध्यमों का भी उपयोग किया जा रहा है, ताकि शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया जा सके। जीआरपी ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के हाथ में केनुला लगा हुआ था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी बीमारी से पीड़ित था। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मृतक के पास से फिलहाल कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!