शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल बनाए संबंध:दतिया में युवक शादी से मुकरा, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज
दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सूरज मांझी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच
.
युवती ने शिकायत में बताया कि पाटो वाला मोहल्ले में रहने वाले सूरज मांझी ने उससे शादी करने का वादा किया था। युवती के मुताबिक, 25 दिसंबर 2024 की रात करीब 8 बजे सूरज उसे ठंडी सड़क स्थित एक घर में ले गया। यहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का भरोसा देकर लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा।
मांग भरकर बोला था शादी करेगा युवती ने बताया कि एक बार सूरज ने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था और बाद में शादी करने की बात कही थी। शिकायत के अनुसार, 8 जून 2026 की रात करीब 1 बजे आरोपी ने आखिरी बार उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही फोन उठाना और बातचीत करना भी बंद कर दिया।
युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मंगलवार को वह कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर बुधवार को सूरज मांझी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

