IIIT Una Six students amazon placement package 50 lakh

IIIT Una Six students amazon placement package 50 lakh


IIIT ऊना के अमेजन में चयनित छह होनहार।

हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के छात्रों ने बड़ी उपलब्धित हासिल की है। इस संस्थान के छह स्टूडेंट्स को 50-50 रुपए का पैकेज मिला है। अमेजन कंपनी ने IIIT ऊना के 8 छात्रों को 6 महीने के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए लिए

.

अमेजन ने इनमें से 6 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर की है। प्लेसमेंट पाने वाले स्टूडेंट्स में में कृष चौधरी, प्रसून कुशवाहा , प्रियांशु राज, वैभव मदान, तनिष्क गुप्ता और श्रेयांश शुक्ला शामिल हैं। वहीं पलक गुप्ता और फैज़ अहमद का चयन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर इंटर्न के रूप में हुआ है।

कृष चौधरी और प्रसून कुशवाहा की नियुक्ति हैदराबाद स्थित अमेज़न के HYD13 कैंपस में हुई है। प्रियांशु राज, वैभव मदान, तनिष्क गुप्ता और श्रेयांश शुक्ला को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया गया है। चयनित स्टूडेंट्स देश के अलग अलग राज्यों के रहने वाले हैं।

IIIT ऊना।

विभिन्न स्तरों पर इंटरव्यू को पास करने के बाद चयन

इन स्टूडेंट्स ने अमेजन के विभिन्न स्तरों पर इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास किया। इस दौरान इन छात्रों का कई बार ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया। इस दौरान कंप्यूटर साइंस के मूल सिद्धांतों, तकनीकी गहराई और व्यावहारिक समझ का परीक्षण किया गया।

चयनित छात्रों ने ‘जस्ट वॉक आउट टेक्नोलॉजी’, डिलीवरी एक्सपीरियंस, एक्सेस प्वाइंट टेक्नोलॉजी और लास्ट माइल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया। IIIT ऊना प्रबंधन का दावा है कि अपने पाठ्यक्रम में एक पूर्ण सेमेस्टर की अनिवार्य इंडस्ट्री इंटर्नशिप शामिल की है, जिससे छात्रों को पेशेवर माहौल का व्यावहारिक अनुभव मिलता है।

अमेजन जैसी कंपनी में चयन खुशी का पल: मनीष

संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अमेज़न जैसी कंपनी की प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया में छात्रों की सफलता उनकी मजबूत शैक्षणिक नींव और कौशल का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में इंडस्ट्री इंटर्नशिप को शामिल करने से छात्रों की पेशेवर तैयारी और बेहतर हुई है।

उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों की प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि संस्थान के संकाय और करियर डेवलपमेंट सेल के सहयोगी वातावरण को भी प्रतिबिंबित करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!