संगरूर में MLA के घर के बाहर शिक्षकों का प्रदर्शन:बच्चों संग सड़क पर उतरे, सैलरी बढ़ाने और प्रमोशन की मांग; भराज ने दिया आश्वासन

संगरूर में MLA के घर के बाहर शिक्षकों का प्रदर्शन:बच्चों संग सड़क पर उतरे, सैलरी बढ़ाने और प्रमोशन की मांग; भराज ने दिया आश्वासन




संगरूर में आदर्श स्कूलों के शिक्षकों ने अपने बच्चों और अभिभावकों के साथ स्थानीय विधायक नरिंदर कौर भराज के आवास के बाहर मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया। वे कम वेतन और पदोन्नति की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे। इससे पहले, आदर्श स्कूल के शिक्षक कई दिनों से संगरूर के उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शिक्षकों ने बताया कि वे बहुत कम वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपनी सैलरी बढ़ाने और पदोन्नति देने का अनुरोध किया। विधायक से मिलकर शिकायत बताना चाहते थे शिक्षकों का कहना था कि वे विधायक नरिंदर कौर भराज से मिलकर अपनी शिकायत बताना चाहते थे। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने मुख्य द्वार बंद कर दिया, जिसके कारण उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को जरूर उठाएंगी विधायक नरिंदर कौर भराज ने प्रदर्शनकारी अध्यापकों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह कैबिनेट में नहीं हैं, लेकिन सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को जरूर उठाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!