सड़क हादसे में 5 साल की बच्ची की मौत:बारां में स्कूटी फिसलने से ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए बच्चे, एक घायल

सड़क हादसे में 5 साल की बच्ची की मौत:बारां में स्कूटी फिसलने से ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए बच्चे, एक घायल




बारां शहर के नारेड़ा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बरडिया बालाजी धाम के पास उस समय हुई जब एक स्कूटी बेकाबू होकर फिसल गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। पुलिस के अनुसार, सड़क पर बने एक गड्ढे से बचने के प्रयास में स्कूटी बेकाबू होकर फिसल गई। स्कूटी पर सवार एक महिला और उसके दो बच्चे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद योगिता (5) पुत्री धर्मा यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बच्चे गतिक पुत्र धर्मा यादव की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक इलाज के बाद कोटा रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!