सारागढ़ी शहीदों की याद में राज्य स्तरीय समारोह 12 को:गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ शुरू, सेना और प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे मौजूद




फिरोजपुर छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी में 12 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह होगा। यह समारोह सारागढ़ी युद्ध के शहीदों की याद में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में शहीदों की याद में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किया गया है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने दी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी सारागढ़ी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस धार्मिक समारोह में भारतीय सेना के अधिकारी, सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। शहीदों के परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। श्री अखंड पाठ शुरू गुरुवार से श्री गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ शुरू हो गए हैं। अखंड पाठ साहिब की शुरुआत के समय तहसीलदार हरिंदरपाल सिंह अरदास में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इसका भोग 12 सितंबर को डाला जाएगा। इसके बाद सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!