सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़:मंदसौर में सुबह 5 बजे खुले पट, गर्भगृह में प्रवेश बंद; बाहर से दर्शन कर रहे श्रद्धालु




मंदसौर में सावन के तीसरे सोमवार को विश्वप्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 5 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ मंगला आरती हुई। जिसके बाद दर्शन और पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 6 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पशुपतिनाथ मंदिर परिसर सहित पूरा शहर शिवमय हो गया। मंदसौर के अलावा आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और मनोकामना अभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाहर से ही भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर रहे हैं। तस्वीरें देखें… सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिर में महाआरती पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी कैलाश भट्ट ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु आ रहे हैं। भगवान पशुपतिनाथ का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। सावन सोमवार के अवसर पर दोपहर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती होगी। शाम को संध्या आरती के साथ शिव भजन-कीर्तन होंगे। इसके बाद रात में शयन आरती के बाद निर्धारित समय पर मंदिर के पट बंद किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की संख्या देखते हुए मंदिर ने सुरक्षा बढ़ाई मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर परिसर में वाटरप्रूफ टेंट, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा इंतजाम और कारपेटिंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को प्रवेश से लेकर बाहर निकलने तक सुगम दर्शन कराने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!