हजारीबाग के चौपारण में बालू लदा ट्रैक्टर पलटा:17 वर्षीय चालक की दबकर मौत; अवैध बालू उठाव की भी जांच, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

हजारीबाग के चौपारण में बालू लदा ट्रैक्टर पलटा:17 वर्षीय चालक की दबकर मौत; अवैध बालू उठाव की भी जांच, पुलिस ने शुरू की पड़ताल




चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर भगहर के पास एक तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। अनिल भोक्ता के रूप में हुई पहचान मृतक की पहचान चौपारण प्रखंड के सेल्हारा गांव निवासी अनिल भोक्ता (उम्र लगभग 17-18 वर्ष) के रूप में की गई है। वह महाबीर भोक्ता का पुत्र था। रविवार को ट्रैक्टर पर बालू लादकर ले जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कम उम्र में ही अनिल पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी और वह मजदूरी कर घर चलाने में सहयोग करता था। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और चौपारण थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। ट्रैक्टर में लदा बालू वैध था या अवैध, चल रही जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर में लदा बालू वैध था या अवैध। यदि बालू का उठाव अवैध पाया जाता है, तो ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि चालक नाबालिग था या नहीं। यदि चालक की उम्र कम पाई जाती है, तो वाहन मालिक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। इधर, अनिल की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव सेल्हारा पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!