हिमाचल में बेंगलुरु के 8 टूरिस्ट की मौत:आज खाई से निकाले जाएंगे शव, बर्फ देखने साच पास जाते वक्त हादसा

हिमाचल में बेंगलुरु के 8 टूरिस्ट की मौत:आज खाई से निकाले जाएंगे शव, बर्फ देखने साच पास जाते वक्त हादसा




हिमाचल प्रदेश के चंबा के ‘बैरागढ़-साच पास-किलाड़’ मार्ग पर शुक्रवार रात एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें बेंगलुरु से आए टूरिस्ट सवार थे। इनकी गाड़ी सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार- बेंगलुरु से आए टूरिस्ट के दो परिवारों ने चंबा के डलहौजी से शुक्रवार को एक टैक्सी (मारुति आर्टिका कार) बुक करवाई। दोनों परिवार दोपहर 12 बजे के करीब साच पास जोत क्षेत्र में बर्फ और पहाड़ों का आनंद लेने निकल पड़े। काफी समय बाद जब टैक्सी डलहौजी वापस नहीं लौटी तो गाड़ी के मालिक को किसी अनहोनी की आशंका हुई। चिंतित मालिक ने गाड़ी की जीपीएस लोकेशन चेक की। जीपीएस के अनुसार- वाहन कालावन क्षेत्र के पास एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई दे रहा था। इसमें किसी भी प्रकार की कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई। शनिवार दोपहर बाद हादसे की सूचना मिली। तब जाकर स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया। मगर अति दुर्गम क्षेत्र, खड़ी व खतरनाक पहाड़ी और खराब मौसम की वजह से बीते कल शवों को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका। ह्यूमन चेन बनाकर और रस्सी के सहारे निकाले जा रहे शव लिहाजा मृतकों के शवों को आज खाई से निकाला जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। स्थानीय प्रशासन ने शवों को निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। शवों को खाई से ह्यूमन चेन बनाकर और रस्सी बांधकर बाहर निकाला जा रहा है। अति दुर्गम क्षेत्र की वजह से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है। इससे भी प्रशासन रेस्क्यू टीम से संपर्क नहीं कर पा रहा है। वहीं हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कुछ देर में शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्मट करवाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!