शिवहर कृषि कार्यालय का बड़ा बाबू गिरफ्तार:8 हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा, पीडित की शिकायत पर कार्रवाई
शिवहर में निगरानी विभाग ने बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई की। जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी उनके कार्यालय कक्ष से हुई। पिपराही थाना क्षेत्र के माधोपुर सिंगाही गांव निवासी मनीषा देवी (पति स्वर्गीय मुकेश सिंह) ने खाद एवं बीज…

