हिमाचल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी:मंडी सहित कई जिलों में रक्षाबंधन का पर्व मनाया; बाजारों में खरीदारी को उमड़ी महिलाएं
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती दिखीं। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि भाइयों ने उन्हें उपहार दिए। रक्षाबंधन के अवसर पर मंडी के बाजारों में खासी…

