3000 Candidates at 6 Centers Today

3000 Candidates at 6 Centers Today



बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा रविवार को अवर निरीक्षक मद्य निषेध लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा छह केंद्रों पर होगी, जिसमें 3000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए डीएम नवीन कुमार ने अधिकारियों और केंद

.

एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षार्थी की पहचान प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और फोटो के मिलान, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा फ्रिस्किंग प्रक्रिया आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक ही कराया जाएगा।

रोल नंबर के अनुसार बैठने की व्यवस्था

सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर माइकिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाए। प्रश्नपत्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। रोल नंबर के अनुसार बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए रोल नंबर सूची को परीक्षा केंद्र परिसर के प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया जाएगा।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला दंडाधिकारी और महिला पुलिस बल द्वारा, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष दंडाधिकारी और पुरुष पुलिस बल द्वारा कराई जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!