Ram Mandir Donation Theft Ends, Not Temple; Reservation & 2027

Ram Mandir Donation Theft Ends, Not Temple; Reservation & 2027


देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने रविवार देर शाम बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। डॉ. निषाद ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की सबसे बड़ी ताकत बूथ का कार्यकर्ता होता है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।

डॉ. संजय निषाद ने सम्मेलन में निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी है और वे सदन में एक वकील की तरह इस मुद्दे को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समय आने पर निषाद समाज को आरक्षण का लाभ अवश्य मिलेगा।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “राम-राम हैं और मंदिर-मंदिर है। किसी घर में चोरी हो जाने से घर का अस्तित्व खत्म नहीं होता, बल्कि चोरी करने वाले का अस्तित्व खत्म हो जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि चंदा चोरी के मामले में पकड़े गए लोगों को कानून और संविधान के अनुसार उनके अपराध के अनुरूप कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना की। डॉ. निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि चंदा चोरी के आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया है और कानून के तहत उन्हें सजा भी मिलेगी।

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. संजय निषाद ने कहा, “निषाद जिस नाव पर बैठता है, उसे डूबने नहीं देता। हम जिसके साथ रहते हैं, पूरी ईमानदारी से रहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हैं, और 2027 में भाजपा गठबंधन फिर से सरकार बनाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछली बार गठबंधन को मिली 16 सीटों में से निषाद पार्टी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी उन सीटों पर भी जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जहां पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!