सागर में मंदिरों में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार:कॉलोनियों में सब्जी बेचकर करता था रैकी, मंडी जाने से पहले करता था चोरी

सागर में मंदिरों में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार:कॉलोनियों में सब्जी बेचकर करता था रैकी, मंडी जाने से पहले करता था चोरी




सागर शहर में गोपालगंज थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदात करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में ठेले पर सब्जी बेचता था और इसी बहाने सुनसान मंदिरों की रेकी करता था। सुबह 3 बजे मंडी जाने से पहले वह चिन्हित मंदिरों में चोरी करता और फिर सब्जी खरीदकर बाजार में बेचने निकल जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और स्कूटी जब्त की है। बीएमसी परिसर के मंदिर में हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, बीएमसी परिसर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में 22 जनवरी की रात अज्ञात चोर ने दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी की थी। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। उसके हावभाव और गतिविधियों पर संदेह हुआ। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। सब्जी मंडी तक पहुंची जांच जांच में सामने आया कि चोरी के बाद संदिग्ध सब्जी मंडी की ओर जाता है। इसी आधार पर पुलिस टीम सब्जी मंडी पहुंची और दो दिन तक निगरानी की। फुटेज में दिख रहे चेहरे का मिलान किया गया। पहचान पक्की होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और घर तक पहुंच गई। घर पर दबिश देकर पकड़ा मौका मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर पिता शाहिद अली, उम्र 43 वर्ष, निवासी बाघराज प्रधानमंत्री आवास बताया। थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया। सब्जी बेचने की आड़ में करता था रेकी आरोपी ने बताया कि वह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता है। दिनभर शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में जाता था। इसी दौरान वह ऐसे मंदिर चिन्हित करता था जहां लोगों की आवाजाही कम हो। इसके बाद रोजाना की तरह रात करीब 3 बजे स्कूटी से मंडी जाने के लिए निकलता था और रास्ते में चिन्हित मंदिर पर पहुंचकर चेहरे को कपड़े से ढककर चोरी करता था। चोरी के बाद सीधे मंडी पहुंचता था चोरी करने के बाद वह सीधे सब्जी मंडी पहुंचता, सब्जी खरीदता और सुबह से ठेले पर बेचने निकल जाता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। उसकी यही चालाकी लंबे समय तक उसे पकड़ से दूर रखे रही। दो अन्य मंदिरों में भी चोरी कबूली थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि आरोपी ने स्नेह नगर कॉलोनी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में 6 अक्टूबर की रात और सिद्ध बाबा मंदिर बालक कॉम्प्लेक्स में 5 दिसंबर की रात चोरी करना भी स्वीकार किया है। इसके अलावा वर्ष 2020 में भी वह कई मंदिरों में चोरी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की रॉड, मास्क और चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त की है। मामले में उससे आगे भी पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!