सलूंबर के झाल्लारा में गांजे के पौधे पकड़े:10 किलो हरा और सूखा गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सलूंबर के झाल्लारा में गांजे के पौधे पकड़े:10 किलो हरा और सूखा गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार




सलूंबर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झल्लारा पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक खेत से अवैध रूप से उगाए गए 646 हरे गांजे के पौधे और 280 ग्राम सूखा गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जयकिशन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम समोडा मालफला में एक खेत में अवैध गांजे की फसल उगाई जा रही है। दबिश के दौरान खेत में गेहूं और बैंगन की फसल के बीच पाली के सहारे गांजे के पौधे खड़े मिले। इन पौधों पर फूल, बीज और डोडियां लगी हुई थीं। मौके पर पंचों की मौजूदगी में गिनती करने पर कुल 646 छोटे-बड़े गांजे के पौधे पाए गए। पुलिस ने सभी पौधों को उखाड़कर एकत्र किया और इलेक्ट्रॉनिक कांटे से उनका वजन किया। जब्त किए गए हरे गांजे का कुल वजन 10 किलो 190 ग्राम निकला। इसके अतिरिक्त, केले के पौधों के बीच छिपाकर रखी एक प्लास्टिक की पारदर्शी बर्नी में 280 ग्राम सूखा गांजा भी बरामद हुआ। जांच के दौरान हल्का पटवारी द्वारा ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक करने पर खेत भैरा मीणा के नाम पाया गया। पूछताछ में आरोपी कालू मीणा ने अपने साथी भैरा मीणा के साथ मिलकर गांजे की खेती करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपी कालू मीणा (62) और भैरा मीणा (52), दोनों निवासी समोडा मालफला को NDPS एक्ट की धारा 8/20A के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस संबंध में थाना झल्लारा में प्रकरण संख्या 27/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थानाधिकारी सलूंबर हेमंत चौहान को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी जयकिशन, गंगाराम, नवीन, यशपाल सिंह, नीरज, कैलाश, चालक वीरेंद्र सिंह सहित जिला विशेष टीम के महेंद्र सिंह (DST प्रभारी), जितेंद्र सिंह, राकेश, भैराराम और पंकज शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!