भारत की वर्ल्ड कप जीत पर बीकानेर में जश्न:भारत की जीत पर सड़कों पर उतरे बीकानेर के फेन्स, हर मोहल्ले में आतिशबाजी

भारत की वर्ल्ड कप जीत पर बीकानेर में जश्न:भारत की जीत पर सड़कों पर उतरे बीकानेर के फेन्स, हर मोहल्ले में आतिशबाजी




सड़कों पर उतरे लोग, कोटगेट से दाऊजी मंदिर तक तिरंगे लहराए; जमकर हुई आतिशबाजी बीकानेर | भारत की वर्ल्ड कप में जीत के साथ ही बीकानेर में जश्न का माहौल बन गया। मैच खत्म होते ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर जीत का जश्न मनाया। शहर के कई इलाकों में लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। शहर के प्रमुख बाजार कोटगेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाए और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। कोटगेट से दाऊजी मंदिर तक सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कई लोग बाइक और कारों में तिरंगा लगाकर शहर में घूमते नजर आए। जीत की खुशी में लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। शहर के कई इलाकों में पटाखों की गूंज सुनाई दी। खास बात यह रही कि जैसे ही मैच अंतिम चरण में पहुंचा और भारत की जीत लगभग तय हो गई, वैसे ही बीकानेर में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। यहां तक कि भारत के दसवां विकेट गिरने से पहले ही लोगों ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए थे। कोटगेट क्षेत्र में युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए नाच-गाना किया और जीत का जश्न मनाया। कई परिवार भी बच्चों के साथ सड़कों पर निकल आए और देश की इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बने। शहर के अलग-अलग हिस्सों में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। लोग सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया को बधाई देते नजर आए और एक-दूसरे के साथ खुशी साझा की। बीकानेर में भारत की जीत को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!