जयपुर में पुराने विवाद में दो गुट भिड़े, VIDEO:अपार्टमेंट में लाठी-डंडों से की तोड़फोड़, बदला लेने के लिए बेहरमी से पीटा
जयपुर में पुराने विवाद को लेकर गुरुवार रात दो गुट आपस में भिड़ गए। बदला लेने के लिए एक गुट ने दूसरे गुट के मिले युवक को बेहरमी से पीटा। वहीं, दूसरे गुट ने विरोध में अपार्टमेंट में लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। प्रताप नगर थाना पुलिस के पहुंचने पर दोनों ही गुट के हमलावर फरार हो गए। SHO (प्रताप नगर) पूरन मल ने बताया- प्रताप नगर के सेक्टर-28 में उत्सव अपार्टमेंट में रात करीब 11 बजे झगड़ा हुआ। बहरोड़ कोतपूतली के रहने वाला बलवान (25) पहले इसी अपार्टमेंट में रहकर बांउसर की जॉब करता था। अपार्टमेंट में रहने के दौरान उसका पास ही रहने वाले कुछ लड़कों से झगड़ा भी हुआ था। पिछले चार-पांच महीने से वह दूसरी जगह रह रहा था। शिकायत दर्ज करवाने वाले रमेश राठी ने बताया- गुरुवार रात को वह अपार्टमेंट में रहने वाले अपने दोस्तों के पास कमरा खाली करने के दौरान रखा सामान लेने आया था। इसी दौरान दूसरे गुट के लड़कों ने उसे देख लिया। बलवार को अकेला पाकर कार सवार लड़कों ने लाठी-डंडों से जमकर उसको पीटा। रोड पर गिरे होने के बाद भी लाठी-डंडों से जमकर मारपीट करते रहे। पुलिस ने बताया- अपार्टमेंट के लोग हंगामे की आवास सुनकर फ्लैट्स से बाहर आ गए। इसी दौरान बलवान को बचाने उसके दोस्त भी गाड़ियां लेकर आ गए। विरोधी गुट के लोगों को पकड़ने के लिए उन्होंने अपार्टमेंट में घुसकर तोड़फोड़ की। पुराने विवाद को लेकर झगड़े के दौरान शोर शराबा और हंगामा होने के चलते लोगों में दहशत फैल गई। झगड़े की सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले दोनों ही गुट के हमलवार फरार हो गए। पुलिस की ओर से घायल बलवान का मेडिकल करवाया गया है।
Source link

