महिला-किन्नर का वेश बनाकर वसूली करने वाले 8 पुरुष गिरफ्तार:एक महिला किन्नर भी पकड़ी; 200 फीट बाइपास पर वाहन चालकों से कर रहे थे जबरन वसूली

महिला-किन्नर का वेश बनाकर वसूली करने वाले 8 पुरुष गिरफ्तार:एक महिला किन्नर भी पकड़ी; 200 फीट बाइपास पर वाहन चालकों से कर रहे थे जबरन वसूली




जयपुर में पुलिस थाना चित्रकूट ने महिला किन्नर का वेश धारण कर वाहन चालकों से जबरन पैसे मांगने वाले 8 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक महिला किन्नर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि 200 फीट बाइपास के पास स्लीप लाइन क्षेत्र में कुछ पुरुष महिला किन्नर का वेश धारण कर फर्जी तरीके से वाहन चालकों से पैसे मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर वे लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। बधाई देने के लिए आरोपी लोगों पर दबाव बनाते थे, भेंट ना मिलने पर गाली गलौच करते थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से महिला किन्नर का वेश धारण किए हुए 8 पुरुषों और एक महिला किन्नर को पकड़ा। गिरफ्तार 8 में माही सैनी (महिला किन्नर) (25), चंदर्पाल उर्फ शैलेन्द्र उर्फ रोनक(35), मोनु कोरी (31), सूरज अरोरा उर्फ संजना (29), प्रतीक जाटव उर्फ रवि जाटव (23), योगेंद्र सिंह उर्फ छोटी (24), भागचंद खटीक उर्फ वृंदान(24) और वेदप्रकाश (23), रामावतार उर्फ रानी (25) शामिल है। जांच में सामने आया कि ये लोग असली किन्नर के सहयोग से रेड लाइट पर वाहन चालकों से पैसे मांग रहे थे और कई लोगों के साथ बदसलूकी भी कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!