बठिंडा में पूर्व पार्षद ने 'डाकू' बनकर सिलेंडर छीना:घोड़े पर बैठ गैस की किल्लत के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, PM मोदी का वीडियो किया जारी
बठिंडा में सिलेंडर की किल्लत पर पूर्व पार्षद विज कुमार शर्मा ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डाकू का वेश धारण कर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति से सिलेंडर छीन लिया। शर्मा ने बताया कि उन्हें यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी मालिक सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। आम लोगों की परेशानी पर किया प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन पूर्व पार्षद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें लॉकडाउन जैसी स्थितियों की आशंका जताई गई है। ऐसी स्थिति में सिलेंडर की अनुपलब्धता से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें स्वयं गैस सिलेंडर लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्होंने यह प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। डीसी के दावों पर उठाया सवाल विज कुमार शर्मा ने बठिंडा प्रशासन और उपायुक्त (DC) के उन दावों पर सवाल उठाया, जिनमें कहा गया था कि किसी को भी सिलेंडर की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत इन दावों से अलग है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि ऐसी टीमें गठित की जाएं जो गैस एजेंसी मालिकों द्वारा की जा रही कालाबाजारी को रोक सकें। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिल सकें।
Source link

