महेंद्रगढ़ में पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार:लोहे की रॉड से सिर में किया वार; पुलिस ने रिमांड पर लिया
महेंद्रगढ़ जिले के बसई गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आपसी विवाद के चलते लोहे की रॉड से वार कर पत्नी की जान ले ली थी। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सदर महेंद्रगढ़ थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरपाल, निवासी बसई, को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आपसी कहासुनी और विवाद के कारण ही उसने यह वारदात की। फोन पर हुई बहस के बाद हमला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मृतका की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी रश्मि की शादी बसई निवासी हरपाल के साथ हुई थी। 26 मार्च की रात दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। सुबह दी गई हमले की सूचना शिकायत के अनुसार, 27 मार्च की सुबह करीब 4 बजे मायके वालों को सूचना मिली कि हरपाल ने रश्मि के सिर पर गंभीर चोटें मारी हैं। घायल रश्मि को पहले महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल से बरामद हुई लोहे की रॉड घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी आकोदा प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एमएफएसयू यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी मौके से बरामद कर लिया। हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी मृतका की मां की शिकायत पर थाना सदर महेंद्रगढ़ में आरोपी हरपाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link

