बाइक सवारों को बचाने में कार खेत में पलटी:लुधियान में दंपति घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, वाहन क्षतिग्रस्त
लुधियाना जिले के जगराओं में सिधवां बेट रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया जब एक बाइक को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दंपति बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव रामगढ़ के पास हुई। सिधवां रोड से अपने गांव मल्ला की ओर जा रहे दंपति की कार के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक से बचने के लिए कार ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी मोड़ी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खेतों में जाकर पलट गई। हादसे में कार के चारों टायर ऊपर की तरफ हो गए थे। हादसे में दंपति घायल हादसे के बाद पति-पत्नी को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि कार सुखविंदर सिंह निवासी गांव मल्ला चला रहे थे। उन्होंने पुष्टि की कि पति-पत्नी सुरक्षित हैं। पुलिस को इस मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
Source link

