पठानकोट में बेखौफ चोर:सिविल अस्पताल में ऑटो से आए चोरों ने लाखों का सामान चुराया, घटना सीसीटीवी में कैद
पठानकोट के सिविल अस्पताल के पीछे नई बन रहे सीसीयू (क्रिटिकल केयर युनिट) ब्लॉक में चोरों ने हाथ साफ कर लाखों का लोहा चुरा लिया। चोर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वह देर रात ऑटो से अंदर आए और आराम से पैडिंग, सरिया एवं अन्य सामान को उठाया और चुरा ले गए। पूरी वारदात बिल्डिंग में लगाए गए सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों ने सुबह 5 बजे वारदात को अंजाम दिया। कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उनका एक लाख का सामान चोरी हो चुका है। जिसके बारे में पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को शिकायत दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पहले भी चोरी हो चुका लाखों का सामान
कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर जगजीत ने बताया कि कुछ महीनों से उनके यहां काफी चोरी हो रही है। जिसमें उनकी साइट से लाखों का सामान चोरी हो चुका है। उन्होंने बताया कि बीती रात चोर ऑटो से आए और आराम से पैडिंग, सरिया एवं अन्य सामान ले गए। उन्होंने बताया कि पहले की हो रही चोरियों को देखते हुए उन्होंने बिल्डिंग पर कैमरा लगवाया था। सीसीटीवी में कैद हुए चोर
साइट इंजीनियर जगजीत ने बताया कि चोर की सारी वारदात कैमरे में कैद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से चौकीदार भी लगवाया हुआ है। लेकिन, पिछले दो दिन से वे छुट्टी पर है। जिसका चोरों ने फायदा उठाकर सारा सामान चुरा लिया और उन्होंने बताया कि उनका करीब 1 लाख का सामान पिछले 2 दिन से चोरी हो चुका है। पिछले महीने में हुई वारदातों में कई लाखों का सामान चोरी हो चुका है। चंद कदमों पर पुलिस चौकी, फिर भी चोर बेखौफ
बता दें, अस्पताल परिसर में ही उक्त बिल्डिंग से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद भी चोर बेखौफ होकर ऑटो में सामान चुरा लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को अस्पताल के पिछली तरफ गश्त बढ़ानी चाहिए। ताकि, चोरी की वारदातों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस थोड़ी सख्ती बरते तभी इन घटनाओं पर रोक लग सकती है। वहीं, थाना एक पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
Source link

