नारनौल की पत्थर खदान का विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक दौरा:वैज्ञानिक ब्लास्टिंग तकनीकों की ली जानकारी, विशेषज्ञों ने बताया करियर के अवसर

नारनौल की पत्थर खदान का विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक दौरा:वैज्ञानिक ब्लास्टिंग तकनीकों की ली जानकारी, विशेषज्ञों ने बताया करियर के अवसर




हरियाणा के नारनौल में खान एवं भूविज्ञान विभाग हरियाणा के तत्वावधान में गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल के एमएससी (भूविज्ञान) के छात्रों ने निर्वाण माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में एएनई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड) की नारनौल स्थित पत्थर खदान का शैक्षिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को खनन कार्य की वास्तविक प्रक्रियाओं और वैज्ञानिक पद्धतियों से परिचित कराना था। दौरे के दौरान खान प्रबंधक संजू महतो ने छात्रों को खनन की विभिन्न प्रक्रियाओं, साइट पर अपनाए जा रहे सुरक्षा प्रोटोकॉल और पर्यावरणीय उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक और नियंत्रित ब्लास्टिंग तकनीकों के बारे में भी बताया। कई जानकारियां ली छात्रों को ब्लास्टिंग कार्य की योजना, ब्लास्ट डिजाइन, विस्फोटकों के उपयोग और समय-निर्धारण से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि ब्लास्टिंग से संबंधित कार्य आमतौर पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच किए जाते हैं और इस दौरान विशेष सावधानियां बरती जाती हैं। ये रहे मौजूद इस अवसर पर माइनिंग इंस्पेक्टर कोमल कुमार, गवर्नमेंट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर जयपाल तथा एक्सटेंशन लेक्चरर डॉ. सपना यादव ने कहा कि यह शैक्षिक दौरा छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इससे कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को भविष्य में खनन और भूवैज्ञानिक क्षेत्र में सफल करियर के लिए तैयार करने में सहायक होते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!