फरीदाबाद में किरन चौधरी ने कांग्रेस पर कसा तंज:बोली- कुछ लोगों तक सीमित रह गई पार्टी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक

फरीदाबाद में किरन चौधरी ने कांग्रेस पर कसा तंज:बोली- कुछ लोगों तक सीमित रह गई पार्टी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक




फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अटल कमल भाजपा कार्यालय में सोमवार को हरियाणा की पूर्व राज्यसभा सांसद किरन चौधरी ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और अपनी आगे की राजनीतिक सक्रियता को लेकर भी बड़ा बयान दिया। किरन चौधरी ने कहा कि जिस पार्टी में संगठन नहीं होता और जहां सब कुछ कुछ लोगों के हाथों में सिमट जाता है, वह पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। कांग्रेस में लंबे समय तक काम करने के अपने अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि पूरी पार्टी कुछ ही लोगों तक सीमित रह गई है। हरियाणा में किया 21 साल तक काम ऐसी राजनीति “आई एम द माइ वे या हाईवे” के तरीके से नहीं चल सकती। किरण चौधरी ने कहा कि उन्होंने हरियाणा की राजनीति में करीब 21 साल काम किया है और समाज की सेवा करते हुए राजनीति को आगे भी जारी रखेंगी।
राजनीति से कोई रिटायर नहीं होता किरन चौधरी ने कहा कि भाजपा ने उन्हें मौका दिया और वे राज्यसभा तक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि राजनीति से कोई भी व्यक्ति रिटायर नहीं होता और जनसेवा का काम लगातार चलता रहता है। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल की जो विचारधारा थी, उसी को आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की दी जानकारी इसके बाद प्रेस वार्ता में किरण चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भूमिका किरण चौधरी ने बताया कि वर्ष 2029 में होने वाले परिसीमन के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ भागीदारी मिलेगी। इसके तहत महिलाएं बड़ी संख्या में चुनाव लड़ सकेंगी और राजनीति में उनकी भूमिका मजबूत होगी। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम किरण चौधरी ने कहा कि इस बिल के आने से महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने का काम होगा। उन्होंने लोकसभा में इस बिल को पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाने के फैसले का भी समर्थन किया और कहा कि विपक्षी दलों को भी इस बिल का समर्थन करना चाहिए क्योंकि यह महिलाओं के हित में है। कांग्रेस पर कसा तंज किरण चौधरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बिल बहुत पहले आ जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों की सहमति न होने के कारण यह लंबे समय तक अटका रहा। उन्होंने कहा कि यह बिल 20 साल पहले भी लाया जा सकता था, लेकिन कांग्रेस की इच्छाशक्ति नहीं थी कि इसे लागू किया जाए। महिलाओं को बिल से मिलेगा फायदा कांग्रेस द्वारा यह कहे जाने पर कि बिल को जल्दबाजी में लाया जा रहा है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के “अंगूर खट्टे” हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बिल का पूरी तरह विरोध भी नहीं कर सकती क्योंकि उन्हें पता है कि यह महिलाओं के हित में है और इससे महिलाओं को बड़ा फायदा मिलने वाला है। समाज सेवा का करती रहेंगी काम प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद पाने का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा का रास्ता है। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह ने जो राजनीतिक विरासत उन्हें दी है, उसे आगे बढ़ाना उनका कर्तव्य है और वे समाज की सेवा के लिए लगातार काम करती रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!