MP Board 10th Result 2026 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड बोर्ड कल इस समय जारी करेगा 10वीं के नतीजे, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

MP Board 10th Result 2026 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड बोर्ड कल इस समय जारी करेगा 10वीं के नतीजे, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स


MP Board 10th Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं क्लास का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा. नतीजे बोर्ड की तरफ से सुबह 11 बजे जारी होंगे. इस साल बोर्ड एग्जाम में लाखों स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. छात्र नतीजे mpresults.nic.in पर देख पाएंगे.

बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ अंक ही नहीं बताए जाएंगे, बल्कि कई अहम जानकारियां भी साझा की जाएंगी. इसमें पास प्रतिशत, किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहा, लड़कों और लड़कियों का परिणाम और टॉप करने वाले छात्रों के नाम भी बताए जाएंगे. इससे पूरे राज्य की तस्वीर एक साथ सामने आ जाएगी. समत्व भवन से होने वाली यह घोषणा छात्रों और अभिभावकों के लिए खास रहेगी, क्योंकि मुख्यमंत्री स्वयं रिजल्ट जारी करेंगे. 

कब हुई थी एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा

एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा की शुरुआत हिंदी के पेपर से हुई थी और आखिरी पेपर सामाजिक विज्ञान का था. सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुईं. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी व्यवस्था रही और छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पेपर दिए.

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट लिंक: 

mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
डिजिलॉकर
एमपीबीएसई मोबाइल ऐप

रोल नंबर रखें तैयार

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए. जैसे ही लिंक सक्रिय होगा, छात्र अपनी जानकारी भरकर तुरंत परिणाम देख सकेंगे. बोर्ड की ओर से सर्वर की तैयारी भी की गई है, ताकि ज्यादा ट्रैफिक होने पर भी वेबसाइट काम करती रहे.

वेबसाइट पर ऐसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!