16 वर्षीय नाबालिग ने रुकवाया अपना बाल विवाह:100 नंबर पर मदद मांगी, पुलिस-प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

16 वर्षीय नाबालिग ने रुकवाया अपना बाल विवाह:100 नंबर पर मदद मांगी, पुलिस-प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई




बूंदी के नमाना थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग बालिका ने अपना बाल विवाह रुकवा दिया। उसने 100 नंबर पर पुलिस को कॉल कर बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती, बल्कि अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। सूचना मिलते ही नमाना थानाधिकारी माया बैरवा ने तत्काल कार्रवाई की। थानाधिकारी बैरवा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच में सामने आया कि बालिका का विवाह 19 अप्रैल 2026 को एक सम्मेलन में 27 वर्षीय युवक के साथ तय किया गया था। पुलिस ने बालिका की काउंसलिंग की और उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बालिका को सुरक्षा के मद्देनजर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित आश्रय गृह भेजा गया। नमाना थाना द्वारा संबंधित न्यायालय से बाल विवाह निषेध आदेश जारी करवाने की कार्रवाई भी की जा रही है। यह उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में यह पांचवीं बालिका है, जिसने स्वयं आगे आकर अपना बाल विवाह रुकवाया है। यह घटना समाज में बढ़ती जागरूकता और सशक्तिकरण का सकारात्मक संकेत है। इसी तरह के एक अन्य मामले में, नैनवा के नायब तहसीलदार हरि भजन मीणा ने भी त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने नाबालिग बालिका के प्रस्तावित बाल विवाह पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की और संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट से विधिवत निषेधाज्ञा जारी करवाकर एक और बाल विवाह को समय रहते रोका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!