बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे निर्माण पर हंगामा:नाली की ऊंचाई को लेकर लोगों ने किया चक्का जाम, अधिकारी कार तक से नहीं उतरे

बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे निर्माण पर हंगामा:नाली की ऊंचाई को लेकर लोगों ने किया चक्का जाम, अधिकारी कार तक से नहीं उतरे




बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़क किनारे बनाई जा रही नाली की अत्यधिक ऊंचाई से नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और रायपुर से आए नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव किया। जानकारी के अनुसार, राजपुर में नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बनाई जा रही नाली की ऊंचाई 4 से 5 फीट तक कर दी गई है। इससे आवागमन में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं, जिसके कारण उनमें असंतोष है। लोगों ने अधिकारीयों से बात करने की कोशिश की थी निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए गुरुवार को रायपुर से नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारी राजपुर पहुंचे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और अधिकारियों के वाहन को रोक लिया। लोगों ने उनसे नाली की ऊंचाई कम करने की मांग पर चर्चा करने का प्रयास किया। गाड़ी से उतरने को तैयार नहीं हुए अधिकारी आरोप है कि अधिकारी वाहन से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए, जिससे करीब आधे घंटे तक गतिरोध बना रहा। इसके बाद लोगों ने मुख्य सड़क पर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया, जो जल्द ही चक्का जाम में बदल गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नाली की ऊंचाई कम नहीं की जाती, उनका विरोध जारी रहेगा। मिडिया ने प्रतिकिया मांगी अधिकारीयों ने चढ़ाए कार के शीशे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हालात को संभालने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि लोगों की नाराजगी अभी भी बनी हुई है। इस दौरान, मीडिया द्वारा प्रतिक्रिया लेने की कोशिश करने पर रायपुर से आए अधिकारी ने वाहन का शीशा बंद कर लिया और कोई जवाब नहीं दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!