पलवल में ब्लाइंड लूट केस में दो और युवक गिरफ्तार:अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य, अब तक आधा दर्जन आरोपी पकड़े जा चुके

पलवल में ब्लाइंड लूट केस में दो और युवक गिरफ्तार:अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य, अब तक आधा दर्जन आरोपी पकड़े जा चुके




पलवल। शहर थाना पुलिस और क्राइम यूनिटों ने एक संयुक्त अभियान में सोना और नकदी की ब्लाइंड लूट के अंतरराज्यीय गैंग के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक करीब आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने 16 अप्रैल को दिनेश कुमार (बागपत, हाल दिल्ली) और दीपक (पश्चिम बंगाल, हाल नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दीपक ने अपनी सर्राफा दुकान के माध्यम से रेकी कर गैंग को वारदात की जानकारी दी थी, जबकि दिनेश इस लूट में सक्रिय रूप से शामिल था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि लूटा गया माल और वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया जा सके। गौरतलब है कि यह वारदात 2 अप्रैल 2024 को हुई थी। बदमाशों ने खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) का अधिकारी बताकर राष्ट्रीय राजमार्ग-10 स्थित हुडा चौक के पास एक सर्राफा कारोबारी की कार को रोका था। इसके बाद उन्होंने कार चालक और कर्मचारी से 30 तोला सोना और 31 लाख रुपये की नकदी लूट ली। लूट के बाद बदमाशों ने कर्मचारी का अपहरण कर उसे गुरुग्राम में छोड़ दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीक और खुफिया जानकारी के आधार पर पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!