जहानाबाद में 300 महिलाओं की मुफ्त नेत्र जांच, चश्मा वितरित:'ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड' परियोजना के तहत शिविर आयोजित

जहानाबाद में 300 महिलाओं की मुफ्त नेत्र जांच, चश्मा वितरित:'ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड' परियोजना के तहत शिविर आयोजित




जहानाबाद के सदर प्रखंड स्थित कल्पा गांव (छोटी कल्पा) के पंचायत भवन में ‘ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड’ परियोजना के तहत एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 300 महिलाओं की मुफ्त नेत्र जांच की गई और उन्हें चश्मे प्रदान किए गए। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। यह शिविर प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा डीबीएस और पीसीआई के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अध्यक्ष नीतू कुमारी, पीसीआई के संदीप कुमार और एजाज अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में करीब 300 महिलाओं ने भाग लिया। समिति के एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की आंखों की जांच कर उन्हें मुफ्त चश्मा प्रदान किया गया। इस पहल से महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। दिल्ली से आए प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अक्सर आंखों की छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे बाद में गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह शिविर निकट दृष्टि दोष (Near Vision) के लिए चश्मे उपलब्ध करा रहा है। राजेश कुमार ने आगे बताया कि यदि किसी महिला में आंखों से संबंधित कोई अन्य गंभीर समस्या पाई जाती है, तो संस्था उन्हें अस्पताल से जोड़कर मुफ्त इलाज की व्यवस्था भी करती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य 35 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को समय पर आंखों की जांच और चश्मा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने दैनिक कार्य बिना किसी बाधा के कर सकें और उनकी आंखों की रोशनी सुरक्षित रहे। इस अवसर पर समिति के लेखपाल रुक्मिणी देवी, चंद्रकांत, दीपक कुमार, गायत्री देवी, नीलू देवी, बसंती देवी, चिंता देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। राजेंद्र प्रसाद (चार्टर्ड अकाउंटेंट, एस. चड्ढा एंड कंपनी) और कार्यक्रम प्रबंधक एजाज अहमद ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!