रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या:सुबह खून से लथपथ मिली लाश, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर आक्रोशितों का सड़क जाम
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड की गुरुवार की देर रात हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ गार्ड की लाश मिली। मंदिर परिसर में हुई हत्या की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में की गई। वो मंदिर की सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे। प्रारंभिक जांच यह पता चला है कि लूट का विरोध करने पर अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में मौजूद गार्ड की हत्या कर दी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए। अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली। इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों ने वारदात के विरोध में सड़क जाम कर दिया। मुआवजे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर लोगों ने सड़क पर टायर जला प्रदर्शन किया। सीसीटीवी में दिखा एक संदिग्ध
सीसीटीवी जांच करने पर उसमें एक संदिग्ध की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई है। उसने चेहरे को कपड़े से बांध रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Source link

