अररिया में युवक से एक लाख की लूट:पूर्णिया GMCH में पत्नी बोली- मारपीट के बाद बीच सड़क पर छोड़ कर भागे बदमाश

अररिया में युवक से एक लाख की लूट:पूर्णिया GMCH में पत्नी बोली- मारपीट के बाद बीच सड़क पर छोड़ कर भागे बदमाश




अररिया में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक से 1 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बंधक बनाकर युवक से मारपीट की। पॉकेट में मौजूद एक लाख रुपए लूट लिए। बेरहमी से पिटाई के बाद युवक को बीच सड़क पर लिटा दिया। घटना अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झमता गांव की है। पीड़ित युवक की पहचान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झमता गांव के वार्ड-11 के रहने वाले मुर्शीद के बेटे मो आहवाज (25) के रूप में हुई है। मारपीट में जख्मी युवक की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए GMCH पूर्णिया लाया गया है। गिट्टी बालू का ऑर्डर देने जा रहे थे घटना की जानकारी देते हुए पत्नी राही ने बताया कि घर के निर्माण को लेकर पति आहवाज गिट्टी बालू का ऑर्डर देने प्लासी बाजार लाने जा रहे थे। उनके पास एक लाख रुपए थे। वे बाइक लेने दोस्त के घर जा रहे थे। रास्ते में उसके ही गांव झमता के वार्ड-12 के रहने वाले खुर्शीद के बेटे मासूम और आलमख्तूर ने उनका रास्ता रोक लिया। उनकी नजर कैश पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। पास में मौजूद एक लाख रुपए कैश लूट लिए। अधमरा कर गांव के सड़क पर लिटा दिया और भाग निकले। इसी बीच ग्रामीणों की नजर आहवाज पर पड़ी, ग्रामीणों ने कॉल कर परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। जख्मी आहवाज को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया लाया गया है, जहां गंभीर हालत में इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!