आज नो पेपर डे: पटना की 5 बड़ी खबरें पढ़ें:मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, नीतीश कुमार ने नए बंगले की पूजा की; बाढ़ में DJ को लेकर विवाद
आज नो पेपर डे है। कल मजदूर दिवस था। आज अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपको पटना की हर बड़ी खबर दैनिक भास्कर एप पर मिलेंगी। शुक्रवार को पटना में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नीतीश कुमार ने कल अपने 7 सर्कुलर रोड स्थित नए बंगले की पूजा की। सम्राट चौधरी भी बुद्धा पार्क पहुंचे। पूजा अर्चना की।…पढ़िए कल की पटना की 5 बड़ी खबरें… 1.मजदूर दिवस के दिन पटना में राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या:बदमाशों ने गली में दौड़ा कर मारा, सुबह घर से निकला था चाय पीने पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह परिजनों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मानपुर निवासी 31 वर्षीय शिव शंकर चौहान के रूप में हुई है। शिव शंकर राजमिस्त्री का काम करते थे और पहले ऑटो भी चलाते थे। पढ़ें पूरी खबर… 2.शिफ्टिंग से पहले नए बंगले में नीतीश ने की पूजा:कल 7-सर्कुलर रोड वाले आवास में होंगे शिफ्ट; सुबह से गाड़ियों से सामान पहुंचाया जा रहा 20 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का पता बदलने जा रहा है। वो 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर वाले बंगले में शिफ्ट होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के नए पते पर Z+ सिक्योरिटी भी तैनात हो गई है। नीतीश कुमार ने आज नए बंगले में पूजा की। इस दौरान उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। पूजा के लिए बौद्ध भिक्षुओं को बुलाया गया था। पूजा के बाद नीतीश 1 अणे मार्ग लौट गए हैं। कल वे नए बंगले में शिफ्ट होंगे। पढ़ें पूरी खबर… 3. पटना के बुद्धा पार्क में सम्राट चौधरी ने की पूजा:CM ने सत्यनारायण कथा सुनी, रामकृपाल बोले- कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता बुद्ध जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे। यहां बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। सीएम ने भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की और करुणा स्तूप का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पार्क का भ्रमण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बुद्ध को नमन कर राज्य में शांति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। पढ़ें पूरी खबर… 4. बाढ़ में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, फायरिंग:शादी समारोह में छेड़खानी के आरोप, दो समुदाय भिड़े; एक के पैर में लगी गोली पटना के बाढ़ अनुमंडल के एक गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामला घोसवरी प्रखंड अंतर्गत सम्यागढ़ थाना क्षेत्र के केवटी गांव का है, जहां गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। पढ़ें पूरी खबर… 5.कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट को बताया मुल्ला:कहा- वो कुछ दिनों तक प्याज अधिक खाएंगे, BJP सरकार में CM ब्यूरोक्रेट्स के PA होते हैं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुल्ला बताया है। बिहार कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि एक पुरानी कहावत है नया मुल्ला प्याज अधिक खाता है। सम्राट चौधरी अभी नए-नए मुल्ला बने हैं, इसलिए कुछ दिनों तक प्याज अधिक खाएंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि गांव-गांव अधिकारी और मंत्री जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
Source link

