Hazaribagh Bank Loot Solved | 912g Gold & ₹20 Lakh Recovered; 3 Arrested
हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में 24 अप्रैल को हुई सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपए और किलो के हिसाब से सोना लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को उत्तर प्रदेश के वार
.
24 अप्रैल की दोपहर करीब 3:15 बजे चार अपराधी बैंक में घुसे और हथियार दिखाकर कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने बैंक का अलार्म सिस्टम डिएक्टिव कर दिया। कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया। इसके बाद 4.22 लाख रुपए नकद और करीब 3.987 किलोग्राम सोना लूटकर चले गए। अपराधियों ने जाते-जाते बैंक के बाहर ताला भी लगा दिया। इसके बाद दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
बनारस के सरनाथ क्षेत्र से तीन अपराधी पकड़े गए हैं।
काले रंग की स्कॉर्पियो से की थी रेकी
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी की पहचान हुई, जिससे अपराधियों ने पहले रेकी की थी। इसके आधार पर विभिन्न राज्यों की पुलिस से कॉर्डिनेशन बनाया गया। एसआईटी का गठन कर लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के जरिए अपराधियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
तलाशी के दौरान 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ के सहयोग से वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में घेराबंदी कर स्कॉर्पियो सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने गया रेलवे स्टेशन पर छिपाई गई दो मोटरसाइकिलों की जानकारी दी, जिन्हें बाद में जब्त कर लिया गया।
एक साल पहले की रेकी, 3-4 महीने की तैयारी
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सोशल मीडिया और खबरों के जरिए बैंक में गोल्ड लोन की जानकारी जुटाई थी। करीब 3-4 महीने पहले व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर योजना बनाई गई। एक साल पहले बैंक की रेकी की गई थी।
करीब 3-4 महीने पहले व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर योजना बनाई गई। एक साल पहले बैंक की रेकी की गई थी।
सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
———————————————–
इसे भी पढ़ें…
20 मिनट में 5 करोड़ 5 लाख की लूट:बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बरही ब्रांच में हुई वारदात, स्टाफ के साथ की मारपीट; सोना और कैश ले गए
हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार को पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पांच की संख्या में आए थे। उन्होंने 20 मिनट के अंदर करीब 5 करोड़ रुपए का सोना और 5 लाख रुपए कैश अपने साथ ले गए। यह सोना ग्राहकों के गोल्ड लोन के रूप में बैंक में जमा था। लूट के दौरान बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों और मैनेजर के साथ मारपीट भी की। बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने घटना की पुष्टि की। यहां पढ़ें पूरी खबर..

