RUHS Jaipur First Breast Cancer Surgery & Reconstruction

RUHS Jaipur First Breast Cancer Surgery & Reconstruction



राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर में पहली बार ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्याधुनिक ऑनकोप्लास्टिक ब्रेस्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की। इस विशेष ऑपरेशन में मरीज की सर्जरी के बाद ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन किया गया। ये सर्जरी कैंसर

.

RUHS के प्रिंसिपल डॉ. मोहनिश ग्रोवर ने बताया- आरयूएचएस हॉस्पिटल में इस तरह की ये पहली सर्जरी की गई। इस सर्जरी में मरीज के कैंसरग्रस्त स्तन ऊतक को सावधानीपूर्वक हटाया और कैंसर को पूर्णतः निकालने के बाद आधुनिक तकनीक की सहायता से स्तन का पुनर्निर्माण (Breast Reconstruction) भी सफलतापूर्वक किया।

स्तन के पुनर्निर्माण के लिए LD FLAP तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें पीठ के ऊपरी हिस्से की मांसपेशी एवं स्किन टिश्यू का उपयोग किया। इस सर्जरी में डॉ. दीक्षा मेहता के साथ डॉ. नितिन, डॉ. गिन्नी, डॉ. देवेंद्र, डॉ. अनिल, डॉ. प्रतिभा और डॉ. संजय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. मोहनिश ग्रोवर ने बताया- RUHS में पहली बार हुई इस प्रक्रिया से अब स्तन कैंसर के अन्य मरीजों को भी इसी प्रकार की उन्नत और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!