चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ पुलिस की एक दिन में दो कार्रवाई:एमडीएमए के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 9 मॉडिफाइड बाइक भी जब्त

चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ पुलिस की एक दिन में दो कार्रवाई:एमडीएमए के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 9 मॉडिफाइड बाइक भी जब्त




चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक ही दिन में दो कार्रवाइयां की है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा और उनके कब्जे से 19 ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद किया। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मादक पदार्थ ले जाने में काम ली जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में यातायात और सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसी 9 मोटरसाइकिलें जब्त कीं, जिनमें अवैध बदलाव किए गए थे या उन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह और लेखन किया गया था। नाकाबंदी में पकड़े गए आरोपी, बाइक से ले जा रहे थे एमडीएमए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एएसपी मुकुल शर्मा और डीएसपी बड़ीसादड़ी के सुपरविजन में की गई। पुलिस टीम ने 22 जून को चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे से छापरी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर बाइक चालक ने बचकर निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर सवार रामचन्द्र पुत्र नारायणलाल गाडरी निवासी भगीमों का खेड़ा, थाना भीण्डर, जिला उदयपुर और शम्भुलाल पुत्र गंगाराम गुर्जर निवासी नेगड़िया, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ के पास से 19 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मादक पदार्थ की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। ट्रैफिक अभियान में 9 बाइक जब्त, अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती इसी दिन मंगलवाड़ थाना पुलिस ने दूसरी कार्रवाई यातायात और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत की। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को कई मोटरसाइकिलें ऐसी मिलीं जिनकी बनावट में नियमों के खिलाफ बदलाव किए गए थे। कुछ गाड़ियों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह और अलग तरह का लेखन भी पाया गया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 9 मोटरसाइकिलों को धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मॉडिफिकेशन और दिखावे के लिए लगाए जाने वाले उपकरण न सिर्फ नियमों के खिलाफ हैं, बल्कि कई बार सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बन जाते हैं। इसी वजह से ऐसे गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की अपील, नियम तोड़ने वालों पर आगे भी रहेगी नजर जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने गाड़ियों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और न ही लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट, हूटर, काली फिल्म या अनाधिकृत शब्द और चिन्हों का इस्तेमाल करें। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!