बांका में शिव मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा:रुद्र महायज्ञ-शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए 3KM लंबी कतार, महादेव का जयघोष
बांका के रजौन प्रखंड स्थित टेकनी गांव के शिव मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ, शिव प्राण प्रतिष्ठा और राम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग 1101 महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण लगभग तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालु हाथों में तिरंगा झंडा लेकर आगे आगे चल रहे थे। जिसे देशभक्ति का भी माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में कथावाचक सह यज्ञाचार्य स्वामी आत्मानंद महाराज और मुख्य आचार्य फाल्गुनी मंडल अपनी धर्मपत्नी के साथ रथ पर सवार थे।टेकनी गांव के समस्त श्रद्धालु और ग्रामीण भी इस यात्रा का हिस्सा बने। धौरेया विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनीष कुमार भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। विधायक मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। डीजे, बैंड-बाजे, हाथी, घोड़े और आकर्षक रथ शामिल डीजे, बैंड-बाजे, हाथी, घोड़े और आकर्षक रथ के साथ निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। बच्चों द्वारा देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कई श्रद्धालुओं के हाथों में तिरंगा झंडा भी था, जिससे भक्ति के साथ देशभक्ति का भी माहौल बना रहा। हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह शोभायात्रा टेकनी शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए मधाय तालाब पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। पहले दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की। यज्ञ परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। परिसर में एक भव्य मेला भी लगा है, जिसमें विभिन्न झूले और दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Source link

