उदयपुर में भीषण गर्मी में पावर ट्रांसफार्मर फटा,VIDEO:दमकल ने एक घंटे में बुझाई आग, बिछड़ी-जिंक एरिया में बिजली ठप

उदयपुर में भीषण गर्मी में पावर ट्रांसफार्मर फटा,VIDEO:दमकल ने एक घंटे में बुझाई आग, बिछड़ी-जिंक एरिया में बिजली ठप




उदयपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली निगम के पावर ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। वहां तैनात कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। शुरुआती तौर पर ब्लास्ट का कारण गर्मी बताया जा रहा है। उदयपुर जिले के पावरहाउस-कुराबड़ रोड स्थित बिछड़ी 33/11 केवी जीएसएस पर भीषण गर्मी के बीच कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों के अनुसार, दोपहर करीब सवा तीन बजे एक ब्लास्ट की आवाज आई। देखा तो वहां लगे पावर ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ था और आग लग गई थी। आग तेजी से बढ़ी, जिसके बाद सबसे पहले कर्मचारियों ने पास ही स्थित हिंदुस्तान जिंक फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू स्टाफ ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब 10 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां भी पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। वहां पर करीब एक घंटे बाद शाम सवा चार बजे जाकर आग पर काबू हुआ। मौके पर अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता विजय मेघवाल, जेईएन गींताजलि, लाईनमैन पुष्कर पटेल आदि मौके पर ही डटे हुए थे। आग के कारणों की जांच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन प्रारंभिक तौर पर भीषण गर्मी की वजह से ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। बता दें कि उदयपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। ब्लास्ट के बाद आग लगने से बिछड़ी जीएसएस के इस पावर ट्रांसफार्मर से जुड़े जिंक, बिछड़ी, भल्लों का गुड़ा आदि गांवों और बस्तियों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। बाद में बिजली निगम की टीम ने इस पर काम शुरू किया और नए पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित किया जा रहा है। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS..
उदयपुर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!