लखनऊ में महामना मालवीय मिशन की स्वास्थ्य पदयात्रा:रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

लखनऊ में महामना मालवीय मिशन की स्वास्थ्य पदयात्रा:रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन




लखनऊ में महामना मालवीय मिशन मेडिकल सेल ने रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता पदयात्रा और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य जागरूकता पदयात्रा से हुई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर लेकर लोगों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में बताया। बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों पर चिंता व्यक्त की इस अवसर पर महामना मालवीय मिशन मेडिकल सेल के अध्यक्ष डॉ. के. पी. चंद्रा ने बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही गंभीर बीमारियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोगों से भोजन में तेल और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करने तथा फाइबर युक्त आहार को प्राथमिकता देने की अपील की। डॉ. चंद्रा ने स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना 30 से 40 मिनट मॉर्निंग वॉक और नियमित व्यायाम को आवश्यक बताया। महामना मालवीय मिशन लखनऊ शाखा के महासचिव देवेंद्र स्वरूप शुक्ला ने कहा कि मिशन समाज सेवा और जन जागरूकता के लिए लगातार काम करता रहेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और आवश्यक परामर्श मिल पाता है। डॉक्टरों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी पदयात्रा के बाद निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जांच कराई। शिविर में लीवर फाइब्रो स्कैन सहित विभिन्न प्रकार की रक्त जांचें की गईं। जांच के उपरांत विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह और आवश्यक परामर्श भी दिए। कार्यक्रम में मेदांता न्यूरो विभाग के निदेशक एवं महामना मालवीय मिशन लखनऊ शाखा के अध्यक्ष डॉ. ए.के ठक्कर, डॉ. के.पी चंद्रा, डॉ. मानवेंद्र सिंह और डॉ. डी.एस शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, प्रभु नारायण श्रीवास्तव, आर.एन वर्मा, देवेंद्र अस्थाना, के.एन उपाध्याय और मनीष श्रीवास्तव सहित मिशन से जुड़े कई पदाधिकारी और सैकड़ों लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!