जेल से गवाह को मारने की धमकी:ट्रिपल मर्डर केस में जेल है बंद, धमकाया- दुश्मनी मोल लेने की जरुरत नहीं

जेल से गवाह को मारने की धमकी:ट्रिपल मर्डर केस में जेल है बंद, धमकाया- दुश्मनी मोल लेने की जरुरत नहीं




जयपुर में ढाई साल पहले ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य गवाह को जेल से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अलवर जेल में बंद हत्यारा पिछले करीब दो महीने से मोबाइल कॉल कर उसे व परिवार का जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमका रहा है कि दुश्मनी मोल लेने की जरुरत नहीं, वरना बच्चों को मार दूंगा। मालवीय नगर थाने में पीड़ित की ओर से सिक्योरिटी की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर के खटीकों का मोहल्ला निवासी करन सिंह उर्फ मोनू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 29 नवम्बर-2023 को आरोपी शिव प्रताप सिंह ने हमारे पड़ोस में रहने वाली गीता देवी की बहू और दो बच्चों का मर्डर कर दिया था। मालवीय नगर थाना पुलिस की ओर से ट्रीपल मर्डर केस में शिव प्रताप सिंह को अरेस्ट कर जेसी भेज दिया गया था। जेल में बंद शिव प्रकाश के तीना मर्डर का करन सिंह उर्फ मोनू गवाह है। आरोप है कि 11 फरवरी-2026 को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। जेल में बंद शिव प्रताप ने कॉल कर धमकाया। 8 मई-2026 को जेल से दोबारा धमकी भरा कॉल आया। कॉल कर शिव प्रताप ने धमकाया- तू मेरे से पंगा मत ले, नहीं तो जैसे गीता देवी की बहू व बच्चों को मारा है। वैसे ही तेरे साथ भी कर देंगे। तुम्हें दुश्मनी मोल लेने की जरूरत नहीं है। अगले दिन दो कॉल आए थे। जिन्हें पत्नी ने उठाया था। कॉल करने वाली ने खुद का शिव प्रताप की मां बोलना बताया। बोली- तुम इसमें गवाही मत दो, तुम इससे दूर रहो। शिव प्रताप के पिता ने बात करते हुए कहा कि यदि शिव प्रताप के खिलाफ गवाही दोगे तो तुम्हारा भी वहीं हाल होगा, जो गीता देवी की बहू-बच्चों का हुआ है। पिछले 3-4 दिन से अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया जा रहा है। धमकी दी गयी कि अगर तू गवाही देगा तो तुझे, तेरे बच्चे व परिवारवालों को जान से मार देंगे। पीड़ित का कहना है कि उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!