झाबुआ में ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को रौंदा:एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, ग्राम रुंडीपाड़ा के पास हुआ हादसा

झाबुआ में ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को रौंदा:एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, ग्राम रुंडीपाड़ा के पास हुआ हादसा




झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र के ग्राम रुंडीपाड़ा में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से आ रही दो मोटर साइकिलों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, परवलिया निवासी अनिल पिता कान्तू चरपोटा और सुशीला पिता बिला बरिया अपनी बाइक (MP 45 ZH 8565) से थांदला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक (MP 45 MQ 6306) पर सवार विरु टीटीया कमलिया और सुखराम पिता नारू मुनिया भी परवलिया से थांदला जा रहे थे। ग्राम रुंडीपाड़ा के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस टक्कर में सुखराम नारू मुनिया को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस को सूचना दी गई। तीनों गंभीर घायलों—अनिल चरपोटा, सुशीला बारिया और विरु कमलिया को थांदला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें विशेष चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर स्थिति को संभाला। ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!