भोज विश्वविद्यालय की परीक्षा में छात्र के पास मिला मोबाइल:नकल होने से खिलचीपुर कॉलेज प्रबंधन का इनकार

भोज विश्वविद्यालय की परीक्षा में छात्र के पास मिला मोबाइल:नकल होने से खिलचीपुर कॉलेज प्रबंधन का इनकार




राजगढ़ जिले के खिलचीपुर स्थित शासकीय स्नातक महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान परिक्षार्थी के पास मोबाइल मिला। इसका वीडियो सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। वायरल वीडियो में कुछ परीक्षार्थी मोबाइल सामने रखकर परीक्षा देते नजर आए। आरोप है कि मोबाइल के जरिए नकल की कोशिश की जा रही थी। ॉ हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की नकल नहीं हुई। शनिवार को महाविद्यालय में भोज मुक्त विश्वविद्यालय के तहत बीए प्रथम वर्ष के इतिहास, समाजशास्त्र तथा बीएससी प्रथम वर्ष के केमिस्ट्री विषय की परीक्षाएं आयोजित की गईं। इसी दौरान परीक्षा कक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल दिखाई दिया। वीडियो के सामने आने के बाद परीक्षा की निष्पक्षता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। मामला सामने आने के बाद परीक्षा ड्यूटी में तैनात भोज प्रभारी ने परीक्षा कक्ष में जांच की। जांच के दौरान एक छात्रा के पास मोबाइल मिला, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। इसके बाद अन्य परीक्षार्थियों को भी भविष्य में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में नहीं लाने की सख्त हिदायत दी गई। घटना ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच, मोबाइल और बैग बाहर जमा कराने की व्यवस्था होने के बावजूद मोबाइल परीक्षा कक्ष तक कैसे पहुंच गया, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग की
इधर, एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष रोहित सिंह राठौर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि परीक्षा की पारदर्शिता से समझौता हुआ है तो यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा। भोज परीक्षा प्रभारी ने बताया कि प्रवेश द्वार पर सभी परीक्षार्थियों की जांच की जा रही थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में नकल होने और मोबाइल के जरिए नकल कराने के आरोप निराधार हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि एक छात्रा के पास मोबाइल मिला था, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। उनके अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!