पूर्व मंत्री मंसूर आलम की याद में होगा कार्यक्रम:कटिहार में तैयारियों को लेकर बैठक, सीमांचल के गणमान्य लोग शामिल होंगे
कटिहार में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंसूर आलम की याद में आयोजित होने वाले मेमोरियल कार्यक्रम की तैयारी बैठक हुई। सीमांचल सद्भावना मंच द्वारा रविवार को कटिहार के शरीफगंज में यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। यह यादगारी कार्यक्रम 31 मई 2026, रविवार को सुबह 10:30 बजे कटिहार टाउनहॉल में होगा। इसका उद्देश्य पूर्व मंत्री मंसूर आलम के राजनीतिक जीवन, सादगी, स्वच्छ छवि और जनसेवा के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। आयोजन समिति का मानना है कि उनके विचार और कार्यशैली आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तोकीर आलम ने की। उन्होंने कहा कि मंसूर आलम ने अपने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सामाजिक सौहार्द और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी। तोकीर आलम ने जोर दिया कि आज के दौर में ऐसे नेताओं की सोच और कार्यशैली को समाज के सामने लाना आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी सकारात्मक राजनीति और जनसेवा से प्रेरणा ले सके। बैठक में मौजूद सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में सीमांचल के विभिन्न जिलों से सामाजिक, राजनीतिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे। आयोजन समिति ने आम जनता को भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि वे पूर्व मंत्री मंसूर आलम के जीवन संघर्ष, सादगी और समाज के प्रति उनके योगदान को जान सकें। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सीमांचल सद्भावना मंच के सदस्यों ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बैठक में यह भी कहा गया कि यह कार्यक्रम केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का माध्यम भी बनेगा।
इस अवसर पर सीमांचल सद्भावना मंच के कई सदस् , मुश्ताक़ अहमद नदवी, विमल मालाकार, बिपिन सिंह, एडवोकेट मोहम्मद हसन, इज़हार अली, अबुल कलाम आज़ाद, खुर्शीद प्रमुख, खुर्शीद उर्फ़ टिंकू, आलमगीर आलम, मातीन मुखिया,पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
Source link

