मारपीट में घायल युवक की मौत:आरोप- मैच दिखाने के बहाने ले गए थे आरोपी, पुरानी रंजिश में पीटा

मारपीट में घायल युवक की मौत:आरोप- मैच दिखाने के बहाने ले गए थे आरोपी, पुरानी रंजिश में पीटा




किशनगढ़बास क्षेत्र के गांव बाघोड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया- युवक आसिफ को 11 मई की रात कुछ युवक घर से मैच दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसे नदी किनारे ले जाकर लाठी, डंडों, हॉकी और रॉड से बेरहमी से पीटा। युवक बेहोशी की हालत में नदी किनारे पड़ा मिला था। मां ने नामजद रिपोर्टर दी युवक की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बाघोड़ा निवासी रोहिब, मुनफेद, वाजिब खान, अरमान और झांडा (नूंह मेवात, हरियाणा) निवासी डॉ. जाकिर समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। डॉ. जाकिर उनकी दुकान में किराए पर रहता था और बाकी युवक भी उसके रिश्तेदार होने के कारण परिवार का उन पर भरोसा था। रातभर आसिफ घर नहीं लौटा तो परिवार ने सोचा कि वह दोस्तों के साथ होगा। सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि एक युवक नदी में बेहोश पड़ा है।मौके पर पहुंचकर देखा तो आसिफ के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। परिजन उसे किशनगढ़बास के निजी अस्पताल ले गए। होश आने पर आसिफ ने बताया कि आरोपियों ने उसे बांधकर लाठी-डंडों और हॉकी से हमला किया और मुंह पर पट्टी बांध दी थी। मारपीट के बाद आरोपी उसे नदी किनारे फेंककर भाग गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अलवर लेकर गए, जहां निजी अस्पताल में इलाज चला। बाद में गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मां की रिपोर्ट में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!