Balaghat Cyber Cell Monitors Social Media

Balaghat Cyber Cell Monitors Social Media


बालाघाट में 28 मई को मनाए जाने वाले ईदुज्जुहा पर्व के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना था।

.

बैठक में प्रशासन की ओर से एसडीएम गोपाल सोनी और पुलिस की ओर से सीएसपी मयंक तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने मुस्लिम प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान कोतवाली और भरवेली थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

बैठक में ईदुज्जुहा की नमाज, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अंजुमन इस्लामिया के सदर फारूक शेख और शहर काजी मौलाना हबीब नूरी सहित कई अन्य सामाजिक व्यक्ति भी बैठक में शामिल हुए।

प्रशासन और पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साइबर सेल लगातार आपत्तिजनक या भ्रामक जानकारी की निगरानी कर रहा है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बालाघाट पुलिस ने आमजन से अपुष्ट जानकारी साझा न करने और शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। राज्य शासन के आदेशानुसार, ईदुज्जुहा का अवकाश अब 27 मई बुधवार की जगह 28 मई गुरुवार को रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!